Home / Odisha / भद्रक में निर्दलीय उम्मीदवार ने चेयरमैन की कुर्सी कब्जायी

भद्रक में निर्दलीय उम्मीदवार ने चेयरमैन की कुर्सी कब्जायी

  • निर्दलीय उम्मीदवार गुलमुकी दलौजी ने 3256 वोटों से बीजद को हराया


आशीष डिडवानिया, भद्रक

भद्रक में नगरपालिका के चुनाव के परिणाम चौंकाने वाले आये हैं. ओडिशा में बेहद मजबूत माने जाने के बाद भी एक निर्दलीय उम्मीदवार गुलमुकी दलौजी ने 3256 वोटों से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी तथा बीजू जनता दल की उम्मीदवार शमिता मिश्रा को मात दिया है. गुलमुखी को कुल 28115 मिलें, जबकि शमिता मिश्रा को 24859 वोट मिले हैं. यहां कांग्रेस को 1977 तथा भारतीय जनता पार्टी को 6787 वोट मिले.
भद्रक नगरपालिका में कुल 29 वार्ड हैं, जिनमें से 16 में बीजद, 6 में कांग्रेस, 6 में निर्दलीय एवं एक में भाजपा ने जीत हासिल की है.

 

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …