Home / Odisha / विवाह समारोह में चोरी की घटना को अंजाम देनेवाले गिरफ्तार

विवाह समारोह में चोरी की घटना को अंजाम देनेवाले गिरफ्तार

संबलपुर। रेंगाली के रामचंद्रनगर में आयोजित एक विवाह समारोह के दौरान कीमती सामग्री चुरानेवाले तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रेंगाली थाना प्रभारी सुरेश साहू से मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों का नाम निर्मल धानगुंडी, शिव नाग एवं प्रकाश सिंदरिया बताया गया है। तीनों आरोपी रेंगाली के ही रहनेवाले हैं। आरोपियों के पास से एक डीजे साउंड सिस्टम, फोनिक मशीन एवं एक बाइक बरामद किया गया है। गौरतलब है कि पिछले दस फरवरी को ठेलकुली निवासी दयानंद पृष्टि की भांजी का विवाह रामचंद्रनगर में चल रहा था। इस दौरान आरोपियों ने वहां धावा बोला और दहेज के लिए संग्रहित सामग्रियोंं पर हाथ फेर दिया। घटना के दिन ही दयानंद ने रेंगाली थाना में इस सिलसिले में प्रकरण दर्ज कराया था। रेंगाली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और तीन दिन के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार लिया है। रेंगाली पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम किया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …