संबलपुर। स्थानीय टाउन हॉल मैदान में शुक्रवार से ऑल इंडिया ओपन कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा। होटल साकेत में बुलाए गए प्रेस कांफे्रंस में आयोजक संबलपुर कबड्डी क्लब के सदस्यों ने यह जानकारी दिया। क्लब के अध्यक्ष सिद्धार्थ साहा (सिद्धू) ने पत्रकारों को बताया कि विलूप्त होते जा रहे कबड्डी को पुन: लोकाभिमुखी बनाने के उद्देश्य से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता 14 फरवरी से आरंभ होगा और 16 फरवरी तक चलेगा। प्रतियोगिता में पुरूष एवं महिला वर्ग की कुल 27 टीमें भाग लेगी। जिसमें संबलपुर के अलावा मुम्बई, कोलकात्ता, गोंदिया, टाटा, भुवनेश्वर, कटक, पेंडरा, आस्का, जाजपुर, देवगढ़, राउरकेला, झारसुगुड़ा एवं साई हॉस्टेल की टीम शामिल है। प्रतियोगिता में देश के जानेमाने कबड्डी खिलाड़ी तापस पाल, राम साह एवं संजीव सांत्रा भी अपना हूनर दिखाएंगे। श्री साहा ने बताया कि पुरूष विजेता टीम को 51 हजार तथा महिला विजेता टीम को 31 हजार रूपए की राशि इनाम स्वरूप प्रदान किया जाएगा। प्रेस कांफे्रंस में क्लब के अध्यक्ष सिद्धार्थ साहा के अलावा उपाध्यक्ष खीतीकेश्वर प्रधान, सचिव उमापति त्रिपाठी, सहसचिव रामदास पंडा, चित्तरंजन प्रधान, जिला क्रीड़ा अधिकारी उपेन्द्र सतपथी, जगबंधश्ू बेहेरा एवं राजा बराड़ समेत क्लब के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
