Home / Odisha / आचार्य महाप्रज्ञ जनशताब्दी समारोह के प्रचार प्रसार पर विवाद

आचार्य महाप्रज्ञ जनशताब्दी समारोह के प्रचार प्रसार पर विवाद

  • विज्ञापन जारी करने को लेकर पल्ला झाड़ते रहे समाज के वरिष्ठ सदस्य

  • किसने जारी किया विज्ञापन, किसी को पता नहीं

  • बैठक में विज्ञापन को लेकर नहीं हुई थी चर्चा- सुभाष भुरा और मनसुख सेठिया

हेमन्त कुमार तिवारी, भुवनेश्वर

विश्वविख्यात आचार्य महाप्रज्ञ के जनशताब्दी समारोह के प्रचार प्रसार पर विवाद खड़ा हो गया है. इस आयोजन के प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी कौन संभाल रहा है, समाज के वरिष्ठ सदस्य सुभाष भुरा और मनसुख सेठिया को पता तक नहीं है, जबकि एक विज्ञापन में निवेदक के रूप में मनसुख सेठिया के नाम का उल्लेख भी किया गया है. उल्लेखनीय है कि आचार्य महाप्रज्ञ जनशताब्दी समारोह का आयोजन गुरुवार को भुवनेश्वर स्थित तेरापंथ भवन में किया जा रहा है. इस समारोह में कई वरिष्ठ गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया गया है. इस समारोह का आयोजन को आचार्य श्री महाश्रमण जी की विदुषी शिष्या समणी मलय प्रज्ञा जी का सानिध्य प्राप्त होगा और राज्यपाल प्रो. गणेशीलाल बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे. समारोह की शुरुआत गुरुवार को शाम पांच बजे होगी. इस बीच इस आयोजन के प्रचार को जारी विज्ञापन को लेकर विवाद खड़ा होगा. यह विज्ञापन किसने जारी किया है, न तो समाज के वरिष्ठ सदस्य सुभाष भुरा को पता है और ना ही मनसुख सेठिया को पता है. सबने कहा कि कमेटी की बैठक में विज्ञापन जारी करने को लेकर कोई भी चर्चा नहीं हुई थी. ऐसे में यह सवाल उठने लगा है कि इस विज्ञापन को जारी क्या मतभेद सृजित करने का प्रयास किया जा रहा है. इस विज्ञापन में मात्र कुछ ही लोगों के नाम हैं, जबकि आयोजन में जैन समुदाय के सभी शाखाओं का योगदान बराबरी का है. सुभाष भुरा और मनसुख सेठिया ने कल इस मामले को देखने के लिए कहा है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …