Home / Odisha / बिनाखंडी एवं सोनापाली से लापता हुई बालिका बरामद

बिनाखंडी एवं सोनापाली से लापता हुई बालिका बरामद

संबलपुर। बिनाखंडी एवं सोनापाली इलाके से लापता हुई दो बालिकाओं को बरामद कर लिया गया है। धनुपाली पुलिस ने इस सिलसिले में एक युवक को हिरासत में लिया है। आरोपी से थाना में गहन पूछताछ किए जाने की जानकारी मिली है। धनुपाली पुलिस का कहना है कि पूछताछ समाप्त होने के बाद आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई आरंभ की जाएगी।

कफ सिरप के अवैध कारोबार में लिप्त दो युवक गिरफ्तार

खेतराजपुर पुलिस ने कफ सिरप के अवैध कारोबारी में लिप्त दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों का नाम अरूण महापात्र एवं शंकर डाकूआ बताया गया है। आरोपियों के पास से कफ सिरप की दर्जनों बोतलें बरामद किया गया है। खेतराजपुर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम किया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …