Home / Odisha / नवीन पटनायक ने लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त किया

नवीन पटनायक ने लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त किया

भुवनेश्वर. मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मशहूर गायिका लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त किया है. दिग्गज गायिका का रविवार सुबह 92 साल की उम्र में मुंबई के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. उनके निधन की खबर सुनने के बाद मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ट्विटर के माध्यम से अपना शोक व्यक्त किया. उन्होंने लिखा है कि महान गायिका लता मंगेशकर के निधन के बारे में जानकर गहरा दुःख हुआ. ‘मेलोडी क्वीन ऑफ इंडिया’ हमारी सामूहिक चेतना में एक खालीपन छोड़ गयी हैं. वह अपने राग के माध्यम से अनंत काल तक जीवित रहेंगी. मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवार और उनके अनगिनत प्रशंसकों के साथ हैं.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …