-
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने जताया शोक
भुवनेश्वर. मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कल कलाहांडी जिले के मदनपुर रामपुर में माओवादियों द्वारा लगाए गए बारूदी सुरंग के विस्फोट में मारे गए पत्रकार रोहित कुमार बिस्वाल के परिवार को 13 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है. इसके साथ ही मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बिस्वाल की मौत पर दुःख जताया है. पटनायक ने ट्विटर पर रोहित की अमर आत्मा की मुक्ति के लिए प्रार्थना करते हुए इस दुःख की घड़ी में शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की.
राज्य सरकार के मीडिया सलाहकार मानस मंगराज ने बताया कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बिस्वाल के परिजनों को अनुग्रह राशि तत्काल जारी करने का आदेश दिया है. अनुग्रह राशि में से 9 लाख रुपये का भुगतान राज्य पुलिस द्वारा किया जाएगा, जबकि 4 लाख रुपये पत्रकार कल्याण कोष से भुगतान किया जाएगा.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
