Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना के 252 नये मामले, और दो की मौत
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

ओडिशा में कोरोना के 252 नये मामले, और दो की मौत

भुवनेश्वर. राज्य में पिछले 24 घंटों में 252 कोरोना के नये मामले सामने आये हैं. इनमें से 18 साल से कम आयु के वर्ग के 54 बच्चे हैं. राज्य के सूचना व जनसंपर्क विभाग ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है. इसके साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 10 लाख 49 हजार 597 हो गई है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना से स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 10 लाख 38 हजार 695 हो गई है. राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 2 हजार 434 है. विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इन नये मामलों में से 158 संगरोध से हैं, जबकि 104  स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं.

ओडिशा में कोरोना से और दो की मौत, कुल मौतों की संख्या 8415 हुई

ओडिशा में कोरोना से और दो संक्रमितों की मौत हो गई है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 8415 हो गई है. राज्य के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग द्वारा यह ट्वीट कर यह जानकारी दी गई है. विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, जाजपुर व खुर्दा जिले से 1-1 संक्रमित की मौत हो गई है.

कोविद गाइडलाइन के उल्लंघन को लेकर 25 गिरफ्तार

गत 24 घंटों में कोविद गाइडलाइन के उल्लंघन के मामले में राज्य में 25 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इस दौरान 480  वाहनों को जब्त किया गया है. इसी तरह विभिन्न नियमों के उल्लंघन को लेकर कुल 22,09,950 रुपये की राशि जुर्माना के रुप में वसूल की गई है. ओडिशा पुलिस द्वारा ट्वीट कर यह जानकारी दी गई है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …