Home / Odisha / ब्रह्मपुर में सड़क हादसों में पांच घायल

ब्रह्मपुर में सड़क हादसों में पांच घायल

ब्रह्मपुर. गंजाम जिले के कविसूर्यनगर थाना क्षेत्र के देवगाम गांव के पास सोमवार को सिलसिलेवार दुर्घटनाओं में पांच से अधिक लोग घायल हो गये. जानकारी के मुताबिक, भुवनेश्वर से पोलसरा जा रही एक बस विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टकरा गई. वहीं एक पिकअप वैन और एक मोटरसाइकिल की भी मौके पर ही टक्कर हो गयी.

स्थानीय लोगों ने बस और ट्रक चालक समेत सभी घायलों को बचाया और उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. सूचना मिलने पर दमकल और पुलिस भी मौके पर पहुंची और बचाव कार्य में जुट गई.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …