Home / Odisha / अगले 48 घंटे के दौरान ओडिशा में भारी बारिश की संभावना
मौसम

अगले 48 घंटे के दौरान ओडिशा में भारी बारिश की संभावना

भुवनेश्वर, इण्डो एशियन टाइम्स

अगले 48 घंटे के दौरान ओडिशा में भारी बारिश की संभावना है. यह जानकारी सोमवार को भारती मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दी. मौसम विभाग के अनुसार,, 16 और 17 नवंबर को ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है. अगले 24 घंटों के दौरान उत्तरी अंडमान सागर और पड़ोस पर कम दबाव का क्षेत्र पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने के साथ ही उत्तरी अंडमान सागर और इससे सटे दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर अच्छी तरह से चिह्नित होने की संभावना है.

इसके बाद इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर पूर्व-मध्य तथा उससे सटे दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में आगे बढ़ने की संभावना है. इसके बाद 17 नवंबर तक पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक डिप्रेशन में तब्दील हो जाएगा और 18 नवंबर के आसपास दक्षिण आंध्र प्रदेश तट के पास पहुंच जाएगा.

मौसम विभाग ने बताया कि इसके प्रभाव में 16 और 17 नवंबर को ओडिशा में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. इसके अलावा 17 और 18 नवंबर को उत्तर तमिलनाडु तथा उससे सटे दक्षिण ओडिशा के तट पर 45-55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी तथा झोंके की गति 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार होगी. मछुआरों को अंडमान सागर और बंगाल की खाड़ी में न जाने की सलाह दी गई है और समुद्र में रहने वालों को लौटने की सलाह दी गई है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …