केंदुझर. जिले के तेलकोई थाना क्षेत्र के गोलबंधा गांव में शुक्रवार को दीवार गिरने से दो वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी.
मृतक की पहचान गांव के छलू महाकुड़ के पुत्र सौरभ महाकुड़ के रूप में हुई है. हादसा उस वक्त हुआ जब उनके घर की दीवार तोड़ी जा रही थी. इसी दौरान सौरभ इसकी चपेट में आ गया. सौरभ को पहले जगमोहनपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) ले जाया गया, जहां से उसे बाद में तेलकोई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रेफर कर दिया गया. वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal

