Home / Odisha / पुरी नहर में लापता दो में एक यात्री का शव बरामद
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

पुरी नहर में लापता दो में एक यात्री का शव बरामद

भुवनेश्वर. भुवनेश्वर में बालियंता थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुरी मुख्य नहर में बुधवार रात एक कार के गिरने से लापता हुए दो व्यक्तियों में से एक का शव आज बरामद कर लिया गया.

मृतक की पहचान कार चालक संदीप कुमार के रूप में हुई है. बालियंता पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए कैपिटल अस्पताल भेज दिया. दूसरा यात्री महेंद्र कुमार अभी भी लापता बताया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार, कार बुधवार रात शिव शक्ति नगर जाते समय पुरी मुख्य नहर में गिर गई थी. पुलिस और दमकल ने दो घंटे बाद क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला, लेकिन दोनों यात्री लापता हो गए थे.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …