पुरी. दो दिन पहले पुरी में दया नदी में नहाने के दौरान लापता हुए भुवनेश्वर के पत्रापड़ा के युवा व्यवसायी अविनाश दास का शव शुक्रवार को 36 घंटे बाद बरामद किया गया.
जानकारी के अनुसार, आज सुबह करीब पांच बजे उसका शव घटनास्थल से करीब 600 मीटर दूर कांटी ग्राम पंचायत के मनित्री गांव में नदी में तैरता मिला.
स्थानीय लोगों ने शव को बाहर निकाला और परिजनों व पुलिस को सूचना दी. घटना की जानकारी पाते ही डेलांग पुलिस मौके पर पहुंची और कानूनी कार्रवाई में जुट गयी.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal

