Home / Odisha / डॉ रमा रमन मोहंती नये डीएमईटी निदेशक नियुक्त

डॉ रमा रमन मोहंती नये डीएमईटी निदेशक नियुक्त

भुवनेश्वर. डॉ रमा रमन मोहंती को चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण (डीएमईटी) का नया निदेशक नियुक्त किया गया है. यह जानकारी राज्य सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग द्वारा दी गयी है. विभाग की ओर से जारी एक अधिसूचना में बताया गया है कि डॉ रमा रमन मोहंती, जो वर्तमान में डीन और प्रिंसिपल पीआरएम मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, बारिपदा के रूप में कार्यरत हैं, को 31 अक्टूबर से डीएमईटी के रूप में नियुक्त किया गया है.

अधिसूचना में कहा गया है कि वह डॉ सीबीके मोहंती से कार्यभार ग्रहण करेंगे, जिनका कार्यकाल 31 अक्टूबर को समाप्त हो रहा है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …