पुरी. जिले के ब्रह्मगिरि थाना क्षेत्र के बालिकेरा और तिनीकुड़ी गांव में शनिवार को खेत में काम करने के दौरान जंगली सूअर के हमले में चार लोग घायल हो गये.
चारों घायलों को पहले रेबाना नुआगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से तिनीकुड़ी के दयानिधि प्रधान की हालत बिगड़ने पर जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया. ग्रामीणों का आरोप है कि जंगली सूअर फसलों को नुकसान पहुंचाकर और हमला कर क्षेत्र में कहर बरपा रहे हैं.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal

