Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना से और एक बच्चा समेत चार रोगियों की मौत
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

ओडिशा में कोरोना से और एक बच्चा समेत चार रोगियों की मौत

भुवनेश्वर. ओडिशा में कोरोना से और चार रोगियों की मौत की पुष्टि हुई है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 8,202 हो चुकी है. मृतकों में कटक का एक, जगतसिंहपुर का एक, मयूरभंज का एक तथा नयागढ़ का एक मरीज शामिल है.
यह जानकारी राज्य सरकार के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग ने ट्विट कर दी है. जानकारी के अनुसार, कटक जिले में एक 63 वर्षीय महिला की मौत हुई है, जो मधुमेह मेलिटस और त्वचा एलर्जी से भी पीड़ित थी. जगतसिंहपुर जिले में एक 76 वर्षीय महिला की मौत हुई है, जो मधुमेह मेलिटस और उच्च रक्तचाप से भी पीड़ित थी. मयूरभंज जिले में एक 5 वर्षीय बच्चे की मौत हुई है, जो विल्म्स ट्यूमर से भी पीड़ित था. नयागढ़ जिले में एक 32 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है, जो नील से पीड़ित था.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …