Home / Odisha / अगले कुछ दिनों तक ओडिशा में हल्की बारिश की संभावना
मौसम

अगले कुछ दिनों तक ओडिशा में हल्की बारिश की संभावना

भुवनेश्वर. अगले कुछ दिनों तक ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश और बिजली के साथ गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. मौसम की बुलेटिन के अनुसार, नवरंगपुर, नुआपड़ा, बरगड़, झारसुगुड़ा, संबलपुर, बलांगीर, सोनपुर, सुंदरगढ़, केंदुझर, देवगढ़ जिलों में 24 घंटे के दौरान एक या दो स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. दो अक्टूबर की सुबह के बाद दूसरे दिन कोई बड़ी मौसम गतिविधि नहीं है. इसके बीत तीन से चार अक्टूबर की सुबह तक कोरापुट, मालकानगिरि, नवरंगपुर, रायगड़ा, कलाहांडी, कंधमाल, बौध, अनुगूल, केंदुझर, मयूरभंज, बालेश्वर, भद्रक जिलों में गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …