Home / Odisha / कोरापुट में जगन्नाथ सागर झील से नाबालिग बच्ची का शव बरामद

कोरापुट में जगन्नाथ सागर झील से नाबालिग बच्ची का शव बरामद

 

जयपुर. कोरापुट जिले के जयपुर कस्बे में जगन्नाथ सागर झील से सोमवार सुबह एक नाबालिग बच्ची का शव पुलिस ने बरामद किया. जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने आज जयनगर तट के पास झील में तैरती हुई लड़की का शव पाया और पुलिस को सूचित किया. सूचना पाते ही जयपुर टाउन थाना आईआईसी संजय कुमार मंडल और टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला. मृतक की पहचान गौड़ा शाही के सुनधर नायक की बेटी के रूप में हुई है. वह कल शाम करीब छह बजे एक दुकान पर जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन घर नहीं लौटी.
मंडल ने कहा कि जांच और शव के पोस्टमार्टम के बाद ही नाबालिग लड़की की मौत के कारणों का पता चल पायेगा.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …