Home / Odisha / कोरापुट में 7.83 लाख रुपये से अधिक जब्त, 20 जुआरी हिरासत में

कोरापुट में 7.83 लाख रुपये से अधिक जब्त, 20 जुआरी हिरासत में

कोरापुट. कोरापुट पुलिस ने रविवार देर रात बोरीगुम्मा क्षेत्र के खुतुलुगुड़ा के पास एक नीलगिरि जंगल में जुआघर में छापेमारी के दौरान 7.83 लाख रुपये से अधिक जब्त किया. जानकारी के अनुसार, यह छापेमारी कोरापुट एसपी के निर्देश पर की गई थी. इस दौरान 20 जुआरी भी पकड़े गए और कई अन्य भागने में सफल रहे. पुलिस ने मौके से ताश के पांच बंडल भी बरामद किया है.

स्थानीय एसडीपीओ हरेकृष्णा मांझी ने बताया कि 7,83,440 रुपये की राशि जब्त की गई और 20 लोगों को हिरासत में लिया गया. ये सभी नवरंगपुर, जयपुर और कुछ स्थानीय निवासी हैं. जांच के दौरान पता चला है कि यह लंबे समय से इस धंधे में लिप्त हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …