Home / Odisha / कटक में एक करोड़ की ब्राउन शुगर जब्त, छह हिरासत में

कटक में एक करोड़ की ब्राउन शुगर जब्त, छह हिरासत में

कटक. लालबाग थाने की पुलिस ने रविवार को करीब 1 करोड़ 10 लाख 59 हजार रुपये मूल्य की करीब 1.15 9 ​​किलोग्राम ब्राउन शुगर जब्त किया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जगतसिंहपुर और पुरी के कुछ ड्रग तस्कर स्थानीय डीलरों को ब्राउन शुगर की आपूर्ति के लिए आरएनटी कॉलेज परिसर के पीछे इकट्ठे हुए हैं. यह भी बताया गया था कि वे बालेश्वर से कुछ खरीद कर स्थानीय डीलरों को पुरी, खुर्दा, कटक, केंद्रापड़ा और जगतसिंहपुर में ब्राउन शुगर की आपूर्ति करने की आदती हैं.

इस सूचना पर तत्काल एसआई अविनाश राउत और उनकी टीम आरएनटी कॉलेज की ओर बढ़ी और मौके से ब्राउन शुगर के साथ छह लोगों को हिरासत में लिया. इनमें जगतसिंहपुर के चार, पुरी के एक और कटक का एक आरोपी शामिल है. इनके पास से दो बाइक भी जब्त की गयी है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …