Home / Odisha / सुमित्रा अग्रवाल हत्या की गुत्थी सुलझी, पति ही निकला हत्यारा

सुमित्रा अग्रवाल हत्या की गुत्थी सुलझी, पति ही निकला हत्यारा

  •  गिरफ्तार, जेल भेजा गया

टिटिलागढ़। टिटिलागढ़ थाना अंतर्गत सर्गीगुड़ा में हुए बहुचर्चित सुमित्रा अग्रवाल हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली गई है। सुमित्रा के पति तथा आकाश फैंश्ी स्टोर के मालिक आनंद अग्रवाल ने ही हत्या की योजना बनाया और पिछले 22 दिसंबर 2020 को सोची-समझी रणनीति के तहत सुमित्रा की हत्या किया और फिर उसकी लाश को पास के ही एक कुंए में फेंक दिया। टिटिलागढ़ के डीएसपी एवं सब इंस्पेक्टर सावित्री खाका ने मामले को गंभीरता से लिया और सिरे से मामले की जांच आरंभ किया और अंतत: इस हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया। बताया जाता है कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने कई अहम जानकारी दिया है। जिसपर छानबीन जारी है। आरोपी  आनंद अग्रवाल के खिलाफ भादवि की धारा 498 एवं 306 के तहत अपराध कायम किया गया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Share this news

About desk

Check Also

भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन में सीएम करेंगे ओडिशा का प्रतिनिधित्व

    मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी दिल्ली रवाना     केंद्र से बाढ़ राहत के …