भुवनेश्वर । रायगड़ा स्थित जेके पेपर मिल में श्रमिकों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। इस मिल में काम करने वाले एक ठेका मजदूर को काम से हटाने के खिलाफ श्रमिकों ने आंदोलन शुरु कर दिया है। अनेक श्रमिक हटाये गये श्रमिक के समर्थन में कंपनी के दो नंबर गेट पर सुबह 8 बजे से धरने पर बैठे हैं। इस कारण कंपनी का कामकाज प्रभावित हुआ है। उल्लेखनीय है कि काम में लापरबाही का आरोप लगा कर कंपनी प्रशासन ने गत 13 दिसंबर को काम से निलंबित कर दिया था । इसके खिलाफ अन्य श्रमिक आंदोलन कर रहे हैं । हटाये गये श्रमिक की पुनः नियुक्ति व बकाया बोनस प्रदान करने की मांग को लेकर वे धरना पर बैठे हैं।
Check Also
जीवीएचएस के विद्यार्थियों के लिए पांच दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू
पर्यटन एवं आतिथ्य सेवा क्षेत्र में 68 विद्यार्थी ले रहे प्रशिक्षण भुवनेश्वर। ओडिशा …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
