भुवनेश्वर । कलाहांडी जिले के मुखिगुडा स्थित ओडिशा जल विद्युत निगम लिमिटेड (ओपीएचसी) का एक अधिकारी दो दिनों से लापता हो गया है। इस संबंध में उनके परिवार के लोगों ने थाने में लिखित में शिकायत दर्ज की है। लापता हो गये अधिकारी इलेक्ट्रिक विभाग के जनरल मैनजर नारायण प्रसाद मेहेर हैं। उनकी पत्नी सुरेखा मेहेर ने कहा कि गत मंगलवार को वह दस बजे घर से निकले थे। वह आफिस जाने की बात कह कर निकले थे। इसके बाद वह नहीं लौटे। उन्होंने बार-बार फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। उसके बाद उन्होंने कई जगह तलाश की, लेकिन उनका किसी प्रकार का आता पता नहीं चल पाया। इस कारण उन्होंने थाने में इस संबंध में लिखित में शिकायत की है।
Check Also
जीवीएचएस के विद्यार्थियों के लिए पांच दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू
पर्यटन एवं आतिथ्य सेवा क्षेत्र में 68 विद्यार्थी ले रहे प्रशिक्षण भुवनेश्वर। ओडिशा …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
