Home / Odisha / संबलपुर रेल मंडल में उर्जा संरक्षण सप्ताह का आयोजन

संबलपुर रेल मंडल में उर्जा संरक्षण सप्ताह का आयोजन

संबलपुर। संबलपुर रेल मंडल में उर्जा संरक्षण सप्ताह का शुभारंभ किया गया है। यह अभियान आठ दिसंबर से आरंभ हुआ और आगामी 14 दिसंबर तक चलेगा। सप्ताह के दौरान मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों  में बैनर, स्टीकर, पोस्टर एवं नारों के साथ उर्जा बजत के प्रति लोगों को सचेत करने का प्रयास किया जाएगा।  इस कार्यक्रम के तहत मंगलवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में उर्जा संरक्षण पर विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर सुनील कुमार ने उर्जा संरक्षण पर एक पावर प्रेजेंटेशन दिया। इस खास अवसर पर एक विशेष उर्जा प्रदर्शनी में लगाया गया। मंडल रेल प्रबंधक प्रदीप कुमार ने उस प्रदर्शनी का अवलोकन किया और रेलवे अधिकारी एवं कर्मचारियों को उर्जा बचत के प्रति विशेष प्रयास का सुझाव दिया। कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक एल वी एस पातरूडू समेत रेलवे के अन्य अधिकारी शामिल हुए।

Share this news

About desk

Check Also

जीवीएचएस के विद्यार्थियों के लिए पांच दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू

    पर्यटन एवं आतिथ्य सेवा क्षेत्र में 68 विद्यार्थी ले रहे प्रशिक्षण भुवनेश्वर। ओडिशा …