Home / Odisha / वैदिक कालेज में जिला आपूर्ति विभाग का छापा, 52 अवैध गैस सिलिंडर बरामद

वैदिक कालेज में जिला आपूर्ति विभाग का छापा, 52 अवैध गैस सिलिंडर बरामद

संबलपुर। मंगलवार को जिला आपूर्ति विभाग की विशेष टीम ने सासन स्थित वैदिक कालेज में छापामारा। छापे के दौरान कालेज के रसोईघर से 52 अवैध इंधन गैस सिलिंडर बरामद किया गया। जिला आपूर्ति विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, उन्हें पुख्ता जानकारी मिली थी कि वैदिक कालेज में अवैध तरीके से इंधन गैस की खपत की जा रही है। अंतत: आपूर्ति विभाग की विशेष टीम ने वहां पर छापामारा और इस गोरखधंधे का पर्दाफाश किया। जिला आपूर्ति विभाग के अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल मामले की सिलसिलेवार तरीके से छानबीन की जा रही है। छानबीन समाप्त होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई आरंभ होगी।

Share this news

About desk

Check Also

जीवीएचएस के विद्यार्थियों के लिए पांच दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू

    पर्यटन एवं आतिथ्य सेवा क्षेत्र में 68 विद्यार्थी ले रहे प्रशिक्षण भुवनेश्वर। ओडिशा …