
सिलीगुड़ी- नक्सलबाड़ी अंचल अन्तर्गत सतभैया बूथ नंबर 25/80 के 15 परिवारों के सभी सदस्य तृणमूल कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गये। इस अवसर पर नक्सलबाड़ी 2 तृणमूल कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष प्रिथिविस राय, नक्सलबाड़ी अंचल अध्यक्ष अरुन घोष, वीरेन सरकार सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। नक्सलबाड़ी 2 तृणमूल कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष प्रिथिविस राय व नक्सलबाड़ी अंचल तृणमूल कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष अरुन घोष ने सभी को पार्टी का झंडा थमाकर पार्टी में शामिल किया।

यह जानकारी देते हुए नक्सलबाड़ी अंचल तृणमूल कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष अरुन घोष ने बताया एनआरसी व अन्य मुद्दों को देखते हुए सतभैया के 15 परिवार अन्य पार्टियों को छोड़कर तृणमूल कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गया। सभी को पार्टी का झंडा थमाकर शामिल किया गया। वहीं पार्टी में शामिल लोगों ने बताया कि तृणमूल कांग्रेस पार्टी की सरकार जनहित में काफी काम कर रही है। इसके मद्देनजर पार्टी में शामिल हो गए। पार्टी हित में हर संभव कार्य करने की बात कही।

Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
