Home / Odisha / नाना पाटेकर के निधन पर ओडिशा के नेताओं ने जताया शोक

नाना पाटेकर के निधन पर ओडिशा के नेताओं ने जताया शोक

  •     कहा-अभिनय और कला जगत में योगदान को किया जाएगा याद

भुवनेश्वर। दिग्गज अभिनेता एवं पद्मश्री सम्मानित नाना पाटेकर के निधन पर ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, उपमुख्यमंत्री केवी सिंहदेव, उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा और संबलपुर सांसद धर्मेंद्र प्रधान ने गहरा शोक व्यक्त किया है। नेताओं ने नाना पाटेकर के निधन को भारतीय सिनेमा के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए उनके अभिनय और कला जगत में योगदान को याद किया।

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा कि नाना पाटेकर का निधन भारतीय सिनेमा के लिए बड़ी क्षति है। असाधारण प्रतिभा, प्रभावशाली अभिनय और कला के क्षेत्र में उनके लंबे योगदान ने दर्शकों की कई पीढ़ियों पर अमिट छाप छोड़ी। मुख्यमंत्री ने महाप्रभु श्री जगन्नाथ से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा उनके परिवार, मित्रों और असंख्य प्रशंसकों को इस कठिन समय में शक्ति एवं सांत्वना देने की प्रार्थना की।

उपमुख्यमंत्री केवी सिंहदेव ने नाना पाटेकर को भारतीय सिनेमा का महान कलाकार बताते हुए उनके निधन पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि ‘परिंदा’, ‘क्रांतिवीर’, ‘प्रहार’, ‘अब तक छप्पन’ और मराठी फिल्म ‘नटसम्राट’ में उनके यादगार अभिनय को लंबे समय तक याद किया जाएगा। सिंहदेव ने कहा कि नाना पाटेकर की कला जितनी प्रभावशाली थी, उतनी ही उल्लेखनीय उनकी संवेदनशीलता भी थी। किसानों के लिए नाम फाउंडेशन के माध्यम से किए गए उनके कार्यों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि देश ने एक ऐसे कलाकार को खो दिया, जिनकी आवाज और उपस्थिति ने एक पूरे दौर को परिभाषित किया।

उपमुख्यमंत्री प्रभाती  परिडा ने भी नाना पाटेकर के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अभिनेता ने अपनी असाधारण अभिनय प्रतिभा के माध्यम से भारतीय सिनेमा जगत में विशिष्ट पहचान बनाई और अपनी अमिट छाप छोड़ी। उन्होंने दिवंगत आत्मा की सद्गति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिवार और उनके असंख्य प्रशंसकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

संबलपुर के सांसद धर्मेंद्र प्रधान ने नाना पाटेकर के निधन को अत्यंत दुखद बताते हुए कहा कि उनके शानदार अभिनय, प्रभावशाली संवाद अदायगी और विशिष्ट पर्दा उपस्थिति ने भारतीय सिनेमा पर स्थायी प्रभाव छोड़ा है। उन्होंने कहा कि फिल्मों के क्षेत्र में नाना पाटेकर के योगदान को आने वाली पीढ़ियां भी याद रखेंगी। प्रधान ने उनके परिवार, मित्रों, समर्थकों और प्रशंसकों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा पर 1.30 लाख करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज

    हर नागरिक पर 27,502 रुपये का ऋण भार     मुख्यमंत्री मोहन चरण …