Home / Odisha / कोटिया की सुरक्षा के लिए विशेष समिति गठित करने की मांग
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

कोटिया की सुरक्षा के लिए विशेष समिति गठित करने की मांग

  •     शून्यकाल में कांग्रेस विधायक दल के नेता ने फिर उठाया कोटिया का मुद्दा

  •     कोटिया में विशेष विकास परिषद बनाने की मांग

भुवनेश्वर। ओडिशा विधानसभा में सोमवार को शून्यकाल के दौरान कांग्रेस विधायक दल के नेता रामचंद्र कडाम ने एक बार फिर कोटिया का मुद्दा उठाया। उन्होंने इसे राज्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण विषय बताते हुए सीमावर्ती क्षेत्र की सुरक्षा के लिए एक विशेष समिति गठित करने की मांग की।

कडाम ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह समिति गठित की जानी चाहिए, जो सीमा से जुड़े मामलों पर विशेष रूप से काम करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि आंध्र प्रदेश कोटिया के लोगों को विभिन्न प्रकार के प्रलोभन दे रहा है।

उन्होंने ओडिशा सरकार से कोटिया में एक विशेष विकास परिषद गठित करने की मांग की। उनके अनुसार, यह परिषद क्षेत्र के निवासियों के जीवन स्तर और आजीविका में सुधार लाने की दिशा में काम करेगी।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

मार्च 2027 तक ओडिशा के सभी गांव मोबाइल नेटवर्क से जुड़ेंगे

    विधानसभा में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री मुकेश महालिंग ने लक्ष्य की दी …