Home / Odisha / राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का भुवनेश्वर पहुंचने पर भव्य स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का भुवनेश्वर पहुंचने पर भव्य स्वागत

  •     राज्यपाल ब्रजमोहन राम और मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने किया स्वागत

भुवनेश्वर। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने ओडिशा दौरे पर भुवनेश्वर पहुंचीं। भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर ओडिशा के राज्यपाल ब्रजमोहन राम और मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

राष्ट्रपति के ओडिशा दौरे के दौरान कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम निर्धारित हैं। वह कटक में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक बालियात्रा महोत्सव के अलावा अपने प्रवास के दौरान अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भी शामिल होंगी।

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर विशेष व्यवस्था की गई थी। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने उनका स्वागत कर ओडिशा की ओर से अभिनंदन किया।

Share this news

About desk

Check Also

कोटिया से 58 उम्मीदवारों ने आंध्र प्रदेश पंचायत चुनाव में भरा पर्चा

    प्रशासन की सख्ती और पुलिस की निगरानी के बावजूद उठाया कदम     …