-
अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया अग्रवाल हेब्बर जल्द आएंगी सामने
-
कंपनी के चेयरमैन का संकेत-बहुत जल्द बेटी आप सभी के सामने आएगी
भुवनेश्वर। वेदांता समूह के भविष्य और अगली पीढ़ी को लेकर चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने बड़ा संकेत दिया है। समूह की दीर्घकालिक विरासत को लेकर पूछे गए सवालों के बीच उन्होंने अपनी बेटी प्रिया अग्रवाल हेब्बर का उल्लेख करते हुए कहा कि “बहुत जल्द बेटी आप सभी के सामने आएगी।” अग्रवाल के इस बयान से संकेत मिलता है कि वेदांता समूह की अगली पीढ़ी को लेकर आने वाले समय में कोई महत्वपूर्ण सार्वजनिक भूमिका सामने आ सकती है।
हालांकि, अग्रवाल ने फिलहाल यह स्पष्ट नहीं किया कि प्रिया अग्रवाल हेब्बर को समूह में किस नई भूमिका या जिम्मेदारी में सामने लाया जाएगा। उनका संक्षिप्त संकेत आने वाले समय में वेदांता की अगली पीढ़ी की भूमिका को लेकर उत्सुकता जरूर बढ़ा गया है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
