-
वर्षारानी बेहरा के चुनाव लड़ने से ओडिशा में खुशी की लहर
भुवनेश्वर। ओडिशा के कंधमाल जिले की छात्रा वर्षारानी बेहरा हैदराबाद केन्द्रीय विश्वविद्यालय के छात्र संसद चुनाव में उपाध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार बनी हैं। उन्हें उम्मीदवार बनाये जाने को लेकर ओडिशा के छात्र छात्राओं के बीच काफी उत्साह देखा जा रहा है। विशेष कर सोशल मीडिया में इस पर चर्चा हो रही है।
उल्लेखनीय है कि वर्षारानी सरकारी स्वायत्त महाविद्यालय, फूलबाणी की छात्रा रही हैं और छात्र-छात्राओं से जुड़े विभिन्न शैक्षणिक एवं कैंपस संबंधी कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेती रही हैं। कंधमाल में पली-बढ़ी वर्षारानी ने क्षेत्र में नक्सली आंदोलन के प्रभाव तथा शिक्षा और आदिवासी विद्यार्थियों के जीवन पर उसके असर को करीब से देखा है। इन अनुभवों ने उन्हें विद्यार्थियों के बीच काम करने और छात्र हितों से जुड़े विभिन्न प्रयासों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
वर्ष 2018 में एबीवीपी से जुड़ने के बाद उन्होंने छात्र एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी शुरू की। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों और कैंपस गतिविधियों में सहभागिता की।
शैक्षणिक क्षेत्र में भी वर्षारानी की उपलब्धि उल्लेखनीय रही है। वर्ष 2025 में उन्होंने हैदराबाद विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग से स्वर्ण पदक प्राप्त किया। उनकी शैक्षणिक उपलब्धि के साथ छात्र संगठन में कार्य करने का अनुभव भी उनकी पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है।
कंधमाल की सामाजिक एवं शैक्षणिक पृष्ठभूमि से जुड़ी वर्षारानी बेहरा अब अपनी शैक्षणिक उपलब्धियों और छात्र संगठन के अनुभव के साथ छात्र संसद चुनाव में उपाध्यक्ष पद के लिए मैदान में हैं।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
