भुवनेश्वर। ओडिशा के राज्यपाल डॉ हरि बाबू कंभमपाटी और मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने पवित्र भागवत जन्म दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। दोनों ने सोशल मीडिया के माध्यम से श्रीमद्भागवत की आध्यात्मिक और नैतिक शिक्षाओं को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।
राज्यपाल डॉ हरि बाबू कंभमपाटी ने शनिवार को अपने संदेश में कहा कि श्रीमद्भागवत के महान आदर्श लोगों के मन में आध्यात्मिकता, मानवता और सत्मार्ग के प्रति आस्था को मजबूत करें। उन्होंने महाप्रभु श्रीजगन्नाथ के आशीर्वाद से सभी के जीवन के मंगलमय होने की कामना की।
मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने भी भागवत जन्म के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत की अमृतमयी आध्यात्मिक वाणी समाज में धर्म, नीति, भक्ति और सदाचार की भावना को सदैव जागृत रखे। मुख्यमंत्री ने महाप्रभु श्रीजगन्नाथ की असीम कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
