-
कक्षा पहली से 12वीं तक के सरकारी, अनुदान प्राप्त और निजी विद्यालयों पर आदेश लागू
-
मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया
मयूरभंज। ओडिशा के मयूरभंज जिले में भारी से बहुत भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाया है। जिला प्रशासन के आदेश के अनुसार, आज शनिवार को जिले के सात प्रखंडों में कक्षा पहली से 12वीं तक के सभी विद्यालय बंद रहे। यह आदेश सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों पर लागू रहा।
जिन प्रखंडों में विद्यालय बंद रखने का निर्णय लिया गया है, उनमें ठाकुरमुंडा, कप्तिपदा, उदला, गोपबंधुनगर, खुंटा, बरसाही और बेटनटी शामिल हैं।
भारी बारिश के पूर्वानुमान के बाद स्कूल बंद
मयूरभंज के जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ने भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के भारी से बहुत भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए विद्यालय बंद रखने का आदेश जारी किया है।
प्रशासन ने लोगों से मौसम की स्थिति को लेकर सतर्क रहने और स्थानीय प्रशासन की ओर से जारी होने वाली सूचनाओं एवं दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। लगातार बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव और आवागमन प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
