भुवनेश्वर। ओडिशा के राज्यपाल डॉ हरि बाबू कंभमपाटी ने महान समाज सुधारक और शिक्षाविद् ईश्वरचंद्र विद्यासागर की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक स्मरण किया।
राज्यपाल ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से कहा कि शिक्षा के प्रसार, सामाजिक सुधार और मानव गरिमा की रक्षा के लिए ईश्वरचंद्र विद्यासागर के आजीवन प्रयास पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि विद्यासागर की करुणा, साहस और प्रगतिशील चिंतन की विरासत सदैव स्मरणीय रहेगी।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
