Home / Odisha / यूपीआई एमडीआर पर नवीन पटनायक ने उठाई आम लोगों और छोटे कारोबारियों के हितों की चिंता
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

यूपीआई एमडीआर पर नवीन पटनायक ने उठाई आम लोगों और छोटे कारोबारियों के हितों की चिंता

 भुवनेश्वर। ओडिशा विधानसभा में विपक्ष के नेता और बीजू जनता दल (बीजद) अध्यक्ष नवीन पटनायक ने यूपीआई लेनदेन पर प्रस्तावित मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) को लेकर आम लोगों और छोटे कारोबारियों के हितों की चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था में आम आदमी और छोटे दुकानदारों के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए।

 पटनायक ने शुक्रवार को भुवनेश्वर स्थित बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचने पर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए यूपीआई लेनदेन पर शुल्क को लेकर चल रहे विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

 नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) के नए ढांचे के तहत 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यक्ति-से-व्यापारी (पी2एम) यूपीआई लेनदेन पर 0.4 प्रतिशत एमडीआर लागू होगा। हालांकि, व्यक्ति-से-व्यक्ति (पी2पी) लेनदेन और 2,000 रुपये तक के पी2एम लेनदेन पर यह शुल्क लागू नहीं होगा। 75,000 रुपये या उससे अधिक के लेनदेन पर एमडीआर की अधिकतम सीमा 300 रुपये प्रति लेनदेन रखी गई है।

 पटनायक ने कहा कि डिजिटल भुगतान व्यवस्था में बदलाव पर चर्चा के बीच यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि इसका असर आम नागरिकों और छोटे कारोबारियों पर प्रतिकूल रूप से न पड़े। उन्होंने विशेष रूप से दुकानदारों और छोटे व्यापारियों के हितों की सुरक्षा पर जोर दिया।

Share this news

About desk

Check Also

‘भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो में सफल भागीदारी के बाद भुवनेश्वर लौटे मुख्यमंत्री

    स्वास्थ्य मंत्री मुकेश महालिंग ने किया स्वागत     नवीकरणीय ऊर्जा निवेश को …