Home / Odisha / आईपीएस अधिकारी जगमोहन मीणा का इस्तीफा स्वीकार

आईपीएस अधिकारी जगमोहन मीणा का इस्तीफा स्वीकार

  •     गृह मंत्रालय की ओर से अधिसूचना जारी

  •     भारतीय पुलिस सेवा से इस्तीफा 11 सितंबर 2026 से प्रभावी

भुवनेश्वर। केंद्र सरकार ने ओडिशा कैडर के 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी जगमोहन मीणा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। मीणा भुवनेश्वर के पुलिस उपायुक्त के पद पर कार्यरत थे।

गृह मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, राष्ट्रपति ने जगमोहन मीणा, आईपीएस (ओडी:2013) का भारतीय पुलिस सेवा से इस्तीफा 11 सितंबर 2026 से प्रभावी होने के साथ स्वीकार कर लिया है।

मीणा ने इस वर्ष जुलाई में व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए सेवा से इस्तीफा दिया था। इसके बाद ओडिशा सरकार ने उनका इस्तीफा केंद्र सरकार को भेज दिया था।

इस्तीफा देने के बाद मीणा ने कहा था कि उन्होंने परिवार और मित्रों के साथ चर्चा के बाद सेवा से अलग होने का निर्णय लिया। उन्होंने ओडिशा में विभिन्न पदों पर सेवा करने का अवसर मिलने के लिए सरकार और राज्य की जनता के प्रति आभार भी व्यक्त किया था।

उन्होंने कहा था कि मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं कि मुझे ओडिशा में विभिन्न पदों पर सेवा करने का अवसर मिला। इस अवसर के लिए मैं सरकार और ओडिशा की जनता का आभार व्यक्त करता हूं। ओडिशा के लोग अच्छे हैं और मुझे उनके साथ काम करना अच्छा लगा। भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद मुझ पर बना रहे।

2013 बैच के आईपीएस अधिकारी जगमोहन मीणा ने 28 फरवरी 2025 को भुवनेश्वर के डीसीपी का पदभार संभाला था। राजधानी में नियुक्ति से पहले वह कटक के डीसीपी के रूप में कार्य कर चुके थे। इसके अलावा उन्होंने अनुगोल और गंजाम जिलों में पुलिस अधीक्षक के रूप में भी जिम्मेदारी संभाली थी।

Share this news

About desk

Check Also

‘भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो में सफल भागीदारी के बाद भुवनेश्वर लौटे मुख्यमंत्री

    स्वास्थ्य मंत्री मुकेश महालिंग ने किया स्वागत     नवीकरणीय ऊर्जा निवेश को …