Home / Odisha / एमएससीबी विश्वविद्यालय में ‘खेलो इंडिया डायलॉग’ से युवाओं में दिखा उत्साह

एमएससीबी विश्वविद्यालय में ‘खेलो इंडिया डायलॉग’ से युवाओं में दिखा उत्साह

  • प्रधानमंत्री मोदी के खेल और युवा सशक्तिकरण पर संबोधन से विद्यार्थियों को मिली प्रेरणा

भुवनेश्वर,  महाराजा श्रीराम चंद्र भंज देव विश्वविद्यालय (एमएससीबी यूनिवर्सिटी),तकतपुर , बारीपदा में ‘खेलो इंडिया डायलॉग–खेल की बात पीएम मोदी के साथ’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खेल, युवा सशक्तिकरण और विकसित भारत के विजन पर आधारित संबोधन को सुना।

कार्यक्रम में आवास एवं शहरी विकास मंत्री डॉ. कृष्ण चंद्र महापात्र, मयूरभंज सांसद नवचरण माझी, एमएससीबी विश्वविद्यालय के कुलपति महेंद्र मोहंती तथा भारतीय खेल प्राधिकरण के प्रतिनिधि दिव्यरंजन दास और रश्मिता साहू सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल हुए।

डॉ. महापात्र ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, दृढ़ संकल्प, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि ओडिशा में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है और ‘खेलो इंडिया’ जैसी पहल युवा खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, सुविधाएं और अपनी प्रतिभा को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निखारने के अवसर प्रदान कर रही हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि ‘खेलो इंडिया’ देशभर की खेल प्रतिभाओं की पहचान, उनके विकास और उन्हें आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने का प्रभावी मंच बनकर उभरा है। उन्होंने खेलों को केवल पदक और रिकॉर्ड तक सीमित न रखते हुए व्यक्तिगत विकास, अनुशासन, टीमवर्क और आत्मविश्वास का माध्यम बताया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री का संबोधन उत्साहपूर्वक सुना और भारत को खेल के क्षेत्र में मजबूत बनाने के उनके विजन से प्रेरणा ली। कार्यक्रम ने युवाओं को खेलों में सक्रिय भागीदारी के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

जाजपुर में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़

    दो महिलाओं समेत पांच हिरासत में     मुख्य डाकघर के पास मकान …