Home / Odisha / मुख्यमंत्री माझी ने सेवानिवृत्त हो रहे  डीजीपी वाईबी खुरानिया को दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री माझी ने सेवानिवृत्त हो रहे  डीजीपी वाईबी खुरानिया को दी शुभकामनाएं

 भुवनेश्वर: ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने   राज्य के निवर्तमान पुलिस महानिदेशक योगेश बहादुर खुरानिया के कार्यकाल के बाद  उनके समर्पित सेवाकाल के लिए आभार व्यक्त किया और उनके स्वस्थ, सुखद एवं समृद्ध सेवानिवृत्त जीवन की कामना की।
खुरानिया  आज  अपनी सेवा से सेवानिवृत्त हो रहे  हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स  पर एक संदेश जारी कर उनके लंबे और समर्पित कार्यकाल की सराहना की।
मुख्यमंत्री माझी ने कहा कि खुरानिया का राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा शांति एवं सद्भाव कायम रखने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
उन्होंने ओडिशा पुलिस प्रशासन को अधिक कुशल, सशक्त और जन-केंद्रित बनाने में खुरानिया के नेतृत्व की भी सराहना की।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि उनके कार्यकाल की समाप्ति के अवसर पर वह ओडिशा के डीजीपी  योगेश बहादुर खुरानिया के लंबे और समर्पित सेवाकाल के लिए हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।
मुख्यमंत्री ने निवर्तमान पुलिस प्रमुख के आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके शांतिपूर्ण, स्वस्थ और समृद्ध सेवानिवृत्त जीवन की कामना की।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

जाजपुर में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़

    दो महिलाओं समेत पांच हिरासत में     मुख्य डाकघर के पास मकान …