Home / Odisha / युवाओं को नशे के जाल से बचाने के लिए सरकार की सख्त चेतावनी

युवाओं को नशे के जाल से बचाने के लिए सरकार की सख्त चेतावनी

  •     ड्रग्स माफिया पर होगी कठोर कार्रवाई: मुख्यमंत्री माझी

  •    ब्राउन शुगर, कोकीन और सिंथेटिक ड्रग्स की ओर युवाओं का बढ़ता आकर्षण समाज के लिए गंभीर चुनौती

  •     ‘नशामुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान’ का 453 केंद्रों पर प्रसारण

  •    1.6 लाख से अधिक लोगों ने लिया नशामुक्त समाज का संकल्प

भुवनेश्वर। ओडिशा में ‘नशामुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान’ के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि ब्राउन शुगर, कोकीन और सिंथेटिक ड्रग्स की ओर युवाओं का बढ़ता आकर्षण समाज के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस खतरे से निपटने के लिए युद्धस्तर पर कार्रवाई कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में भुवनेश्वर में बड़ी मात्रा में सिंथेटिक ड्रग्स की जब्ती तथा बालेश्वर में ड्रग्स माफिया के खिलाफ की गई सख्त कार्रवाई सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का प्रमाण है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि ड्रग्स माफिया युवाओं को नशे के जाल में फंसाने का प्रयास करते रहे तो उनके खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने युवाओं से ‘से नो टू ड्रग्स’ का संकल्प लेने और स्वस्थ, अनुशासित एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में नशामुक्त युवा शक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने शैक्षणिक संस्थानों, युवा संगठनों, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस)माई भारत के स्वयंसेवकों, उद्योग जगत, गैर-सरकारी संगठनों और मीडिया से इस अभियान को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया। उन्होंने ‘नशे को ना, जीवन और प्रगति को हां’ का संदेश देते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग से इस मुहिम में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

सूर्यवंशी सूरज ने युवाओं की जिम्मेदारी की सराहना की

इस अवसर पर खेल एवं युवा मामले मंत्री सूर्यवंशी सूरज ने कहा कि राज्य के स्कूलों, कॉलेजों, माई भारत क्लबों और एनएसएस के छात्र इस अभियान के प्रमुख वाहक बनेंगे। उन्होंने युवाओं की ऊर्जा, अनुशासन और समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी की सराहना की।

1.6 लाख से अधिक लोगों ने संकल्प लिया

राज्यभर में इस अभियान को व्यापक समर्थन मिला। ओडिशा के 453 केंद्रों पर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया, जिसमें 1.6 लाख से अधिक लोगों ने भाग लेकर नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में खेल विभाग के सचिव भूपेंद्र सिंह पूनिया ने स्वागत भाषण दिया, जबकि विभागीय निदेशक ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

जाजपुर में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़

    दो महिलाओं समेत पांच हिरासत में     मुख्य डाकघर के पास मकान …