Home / Odisha / दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, ओडिशा के विकास पर हुई चर्चा

दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, ओडिशा के विकास पर हुई चर्चा

भुवनेश्वर ।  ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने   नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच ओडिशा के विकाससंगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्ययोजना से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक के बाद मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सोशल मीडिया मंच एक्स‘ पर इसकी जानकारी साझा करते हुए कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट करना उनके लिए सम्मान की बात रही। उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान ओडिशा के समग्र विकाससंगठनात्मक मजबूती और आने वाले दिनों की कार्ययोजना को लेकर सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में राज्य सरकार समृद्ध ओडिशा‘ और विकसित भारत‘ के संकल्प को साकार करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्र और राज्य के समन्वित प्रयासों से ओडिशा विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

जाजपुर में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़

    दो महिलाओं समेत पांच हिरासत में     मुख्य डाकघर के पास मकान …