Home / BUSINESS / वैश्विक संकट के बावजूद सबसे कम ईंधन मूल्य वृद्धि वाले देशों में भारत : पुरी
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

वैश्विक संकट के बावजूद सबसे कम ईंधन मूल्य वृद्धि वाले देशों में भारत : पुरी

नई दिल्ली। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गुरुवार को कहा कि पश्चिम एशिया संकट और वैश्विक भू-राजनीतिक उथल-पुथल के बावजूद भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में ज्यादातर दूसरे देशों की तुलना में बहुत मामूली बढ़ोतरी रही है।

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री ने नई दिल्ली में मारुति सुजुकी द्वारा निर्मित भारत का पहला फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन की लॉन्चिंग के अवसर पर अपने संबोधन में यह बात कही। उन्होंने कहा कि इससे ‘आत्मनिर्भर भारत’ के विज़न को और बल मिलेगा। इस कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी भी उपस्थित थे।

हरदीप सिंह पुरी ने इस दौरान पूरे देश में फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों और इथेनॉल इंफ्रास्ट्रक्चर को लागू करने के लिए एक महत्वाकांक्षी रोडमैप भी पेश किया। पेट्रोलियम मंत्री ने कहा कि पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी की एंट्री सिर्फ़ एक प्रोडक्ट लॉन्च नहीं है बल्कि यह भारत के एनर्जी ट्रांज़िशन में एक नए अध्याय की शुरुआत भी है। फ्लेक्स-फ्यूल वाहन इथेनॉल और पेट्रोल के अलग-अलग मिश्रणों पर चल सकते हैं, जिनकी रेंज ई20 से लेकर ई100 तक होती है।

पेट्रोलियम मंत्री ने बताया कि भारत में लगभग 37 लाख पैसेंजर व्हीकल हैं, जो भारत के मध्यम वर्ग की आकांक्षाओं और पर्सनल मोबिलिटी के भविष्य को दर्शाते हैं। इस सेगमेंट में फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी को बड़े पैमाने पर अपनाने से इथेनॉल-आधारित मोबिलिटी का असर काफ़ी बढ़ सकता है। पुरी ने कहा कि पश्चिम एशिया संकट के बावजूद भारत ने 90 दिनों से अधिक समय तक ईंधन की आपूर्ति लगभग सामान्य बनाए रखी है। उन्होंने कहा कि भारत के कच्चे तेल के आयात का लगभग 90 फीसदी हिस्सा होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर आता है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 28 फरवरी को पश्चिम एशिया में संघर्ष शुरू होने से पहले भारत का लगभग 60 फीसदी एलपीजी आयात होर्मुज़ जलडमरूमध्य से होकर गुज़रता था। उन्होंने कहा कि 1.4 अरब लोगों की आबादी और वैश्विक औसत से तीन गुना ज़्यादा ऊर्जा मांग वृद्धि वाले देश के तौर पर भारत ने पूरे देश में पेट्रोलियम उत्पादों की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित की। मंत्री ने कहा, “देश में कहीं भी एक भी जगह पेट्रोलियम उत्पादों की कमी नहीं हुई। लोग सड़क और हवाई मार्ग से सामान्य रूप से यात्रा करते रहे। वैश्विक बाधाओं के बावजूद भारत ने लगभग सामान्य स्थिति बनाए रखी।”
साभार – हिस

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

अब तक 1.7 करोड़ से ज्यादा करदाताओं ने भरा रिटर्न, आखिरी तारीख 31 जुलाई

नई दिल्ली। आकलन वर्ष 2026-27 के लिए अब तक 1.7 करोड़ से ज्यादा करदाताओं ने …