Home / Sports / ताजिकिस्तान से मैत्री मैचों के लिए भारतीय फुटबॉल टीम घोषित, चोटिल रयान विलियम्स बाहर
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

ताजिकिस्तान से मैत्री मैचों के लिए भारतीय फुटबॉल टीम घोषित, चोटिल रयान विलियम्स बाहर

नई दिल्ली। भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम के मुख्य कोच खालिद जमील ने गुरुवार को जून में ताजिकिस्तान के खिलाफ होने वाले अंतरराष्ट्रीय मैत्री मुकाबलों के लिए 22 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम में चोटिल रयान विलियम्स को जगह नहीं मिली है, जबकि मोहन बागान सुपर जायंट के किसी भी खिलाड़ी को शामिल नहीं किया गया है। भारत इस महीने ताजिकिस्तान के खिलाफ 5 जून और 9 जून को दो मुकाबले खेलेगा।
भारतीय टीम हाल ही में यूनिटी कप में जमैका और जिम्बाब्वे के खिलाफ दो मुकाबले खेली थी, लेकिन दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद ताजा फीफा रैंकिंग में भारत एक स्थान नीचे खिसककर 137वें स्थान पर पहुंच गया। अब ब्लू टाइगर्स ताजिकिस्तान के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन कर वापसी करना चाहेंगे। भारत ने पिछले वर्ष सीएएफए नेशंस कप में ताजिकिस्तान को 2-1 से हराया था।
रयान विलियम्स यूनिटी कप के पहले मुकाबले के दौरान चोटिल हो गए थे और इसी कारण उन्हें इस टीम से बाहर रखा गया है। उनकी जगह नॉर्थईस्ट यूनाइटेड के फॉरवर्ड पार्थिब गोगोई को मौका दिया गया है। मोहन बागान के खिलाड़ी शुरुआती संभावित टीम में शामिल थे, लेकिन फीफा विंडो के बाहर क्लब ने उन्हें रिलीज नहीं किया, जिसके कारण वे जून के इन मैत्री मैचों के लिए चयन से बाहर रहे।

ताजिकिस्तान मैत्री मैचों के लिए भारतीय टीम:

गोलकीपर:

गुरप्रीत सिंह संधू, ऋतिक तिवारी, अल्बिनो गोम्स

डिफेंडर:

राहुल भेके, निखिल बारला, निखिल पूजारि, रोशन सिंह नाओरेम, संदेश झिंगन, आकाश मिश्रा, बिजॉय वर्गीज, प्रमवीर

मिडफील्डर:

जेक्सन सिंह थौनाओजम, मैकार्टन निक्सन, नौफल पीएन, रिकी शाबोंग

फॉरवर्ड:

पार्थिब गोगोई, एडमंड लालरिंडिका, लालनजुआला छांगते, मोहम्मद सनान, रहीम अली, फारुख चौधरी, विक्रम प्रताप सिंह।
साभार – हिस

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

फीफा विश्व कप : हैरी केन ने डोनाल्ड ट्रंप के साथ गोल्फ खेलने की पुष्टि की, बोले- यह एक अविस्मरणीय अनुभव था

मियामी। इंग्लैंड फुटबॉल टीम के कप्तान हैरी केन ने पुष्टि की है कि उन्होंने करीब …