Home / Odisha / ओडिशा में सीआरयूटी का बदला नाम
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

ओडिशा में सीआरयूटी का बदला नाम

  •     अब ‘कॉम्प्रिहेंसिव रीजन अर्बन ट्रांसपोर्ट’ के नाम से होगी पहचान

  •     राज्यभर में सार्वजनिक परिवहन विस्तार को दर्शाने के लिए ओडिशा सरकार का बड़ा फैसला

भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार ने शहरी सार्वजनिक परिवहन संस्था सीआरयूटी के नाम में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। अब तक “कैपिटल रीजन अर्बन ट्रांसपोर्ट” के नाम से जानी जाने वाली संस्था को नया नाम “कॉम्प्रिहेंसिव रीजन अर्बन ट्रांसपोर्ट” दिया गया है। हालांकि संस्था का संक्षिप्त नाम (सीआरयूटी) यथावत रखा गया है।

राज्य के आवास एवं शहरी विकास विभाग द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार यह बदलाव संस्था की बढ़ती भूमिका और राज्यव्यापी विस्तार को ध्यान में रखते हुए किया गया है। कैपिटल शब्द जहां केवल भुवनेश्वर और राजधानी क्षेत्र तक सीमित दायरे को दर्शाता था, वहीं “कॉम्प्रिहेंसिव” शब्द अब पूरे ओडिशा में आधुनिक और समग्र सार्वजनिक परिवहन सेवाओं के विस्तार को प्रतिबिंबित करेगा।

सरकार के अनुसार सीआरयूटी अब केवल राजधानी क्षेत्र तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि राज्य के विभिन्न प्रमुख शहरों में अपनी सेवाओं का विस्तार करेगा। संस्था इलेक्ट्रिक बसों और ‘आमा बस’ सेवाओं को व्यापक स्तर पर शुरू करने की दिशा में तेजी से काम कर रही है।

हाल के वर्षों में सीआरयूटी द्वारा ई-मोबिलिटी, आधुनिक बस सेवा, स्मार्ट टिकटिंग और सुरक्षित सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा दिया गया है। केंदुझर, झारसुगुड़ा, बालेश्वर, अनुगूल और बारिपदा सहित कई शहरों में इलेक्ट्रिक बस सेवाएं शुरू की जा चुकी हैं, जबकि दूसरे चरण में अन्य जिलों तक विस्तार की योजना है।

सरकार का मानना है कि नाम परिवर्तन केवल औपचारिक बदलाव नहीं, बल्कि राज्य में आधुनिक, पर्यावरण अनुकूल और नागरिक केंद्रित परिवहन व्यवस्था विकसित करने की व्यापक सोच का हिस्सा है।

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …