Home / International / ब्रिटेन की राजनीति में हलचल, स्वास्थ्य मंत्री वेस स्ट्रीटिंग ने दिया इस्तीफा
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

ब्रिटेन की राजनीति में हलचल, स्वास्थ्य मंत्री वेस स्ट्रीटिंग ने दिया इस्तीफा

लंदन। ब्रिटेन की राजनीति में उस समय हलचल तेज हो गई जब प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के प्रमुख सहयोगियों में शामिल स्वास्थ्य मंत्री वेस स्ट्रीटिंग ने सरकार से इस्तीफा दे दिया। स्ट्रीटिंग ने कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री के नेतृत्व पर अब भरोसा नहीं रहा और ऐसे माहौल में सरकार में बने रहना “अनुचित और सिद्धांतों के खिलाफ” होगा।

स्ट्रीटिंग का इस्तीफा ऐसे समय आया है, जब लेबर पार्टी हालिया स्थानीय चुनावों में खराब प्रदर्शन के बाद आंतरिक असंतोष का सामना कर रही है। इंग्लैंड, स्कॉटलैंड और वेल्स में हुए चुनावों में पार्टी को झटके लगे, जिसके बाद करीब 90 लेबर सांसदों ने सार्वजनिक रूप से स्टार्मर से पद छोड़ने की मांग की है।

अपने इस्तीफा पत्र में स्ट्रीटिंग ने कहा कि देश में बढ़ती राजनीतिक अस्थिरता और राष्ट्रवादी ताकतों के उभार ने यूनाइटेड किंगडम की एकता के लिए चुनौती पैदा कर दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि लेबर पार्टी अपने समर्थकों को स्पष्ट दिशा और मजबूत नेतृत्व देने में विफल रही है।

हालांकि, स्ट्रीटिंग ने फिलहाल पार्टी नेतृत्व की दौड़ में उतरने की औपचारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन राजनीतिक विश्लेषक उन्हें स्टार्मर के संभावित उत्तराधिकारी के रूप में देख रहे हैं। लेबर पार्टी में नेतृत्व चुनौती शुरू करने के लिए उन्हें सांसदों के एक बड़े वर्ग का समर्थन जुटाना होगा।

स्वास्थ्य मंत्री के तौर पर स्ट्रीटिंग को ब्रिटेन की राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) में सुधार की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उनके इस्तीफे के दिन ही जारी सरकारी आंकड़ों में एनएचएस की वेटिंग लिस्ट में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई, जिसे उनकी बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है
साभार – हिस

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

बलूचिस्तान में ‘ऑपरेशन शबान’ में 3 और आतंकवादी ढेर, कुल संख्या 67 पहुंची

क्वेटा। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में सुरक्षा बलों का संयुक्त अभियान ‘ऑपरेशन शबान’ लगातार जारी …