भुवनेश्वर – राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष मिनती बेहरा ने मंगलवार को मयूरभंज जिले में जाकर राइरंगपुर महाविद्यालय की आत्महत्या करने वाली दुष्कर्म पीड़ित शिक्षिका के परिवार से मिलीं । इस दौरान उन्होंने परिवार को न्याय प्रदान करने का आश्वासन दिया । श्रीमती बेहरा ने परिवार से मिलने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि परिवार के लोगों से मिल कर उन्हें सांत्वना दी । उन्होंने परिवार के लोगों से कहा कि उन्हें न्याय प्रदान करने के लिए वह भरसक प्रयास करेंगे । उल्लेखनीय है कि राइरंगपुर महाविद्यालय के शिक्षिका ने गत शनिवार को होस्टल में रस्सी लगा कर आत्महत्या कर ली थी। उनके साथ दुष्कर्म किये जाने के संबंध में उन्होंने झाड़पोखरिया थाने में मामला दर्ज कराने के एक माह बाद भी पुलिस ने किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की । इसके कारण उन्होंने आत्महत्या कर ली थी ।
Check Also
जीवीएचएस के विद्यार्थियों के लिए पांच दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू
पर्यटन एवं आतिथ्य सेवा क्षेत्र में 68 विद्यार्थी ले रहे प्रशिक्षण भुवनेश्वर। ओडिशा …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
