भुवनेश्वर । केन्द्रापड़ा जिले में मार्शाघाई थाना क्षेत्र के अधीन राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर -5 पर एक बस व ट्रक के बीच सीधी टक्कर हो गई । इस हादसे में हालाकिं किसी की मौत नहीं हुई है लेकिन दस लोग घायल हो गये हैं । घायलों को उपचार के लिए स्थानीय असपताल में भर्ती कराया गया है । प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीया नामक यात्रियों को लेकर जा रही एक निजी बस कटक से पारादीर जा रही थी । मार्शाघाई प्रखंड के मा तारिणी चौक के पास सामने से आ रही एक ट्रक के साथ इसकी सीधी टक्कर हो गई ।
Check Also
जीवीएचएस के विद्यार्थियों के लिए पांच दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू
पर्यटन एवं आतिथ्य सेवा क्षेत्र में 68 विद्यार्थी ले रहे प्रशिक्षण भुवनेश्वर। ओडिशा …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
