Home / Odisha / नवीन पटनायक ने उपभोक्ता जागरूकता पर दिया जोर

नवीन पटनायक ने उपभोक्ता जागरूकता पर दिया जोर

भुवनेश्वर। ओडिशा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नवीन पटनायक ने विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस के अवसर पर उपभोक्ता अधिकारों और जागरूकता के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि एक न्यायपूर्ण समाज के निर्माण के लिए न्यायसंगत और पारदर्शी बाजार व्यवस्था बेहद आवश्यक है।

सोशल मीडिया पर उन्होंने अपने संदेश में लिखा कि न्यायपूर्ण समाज के लिए एक न्यायसंगत बाजार जरूरी है। हर उपभोक्ता को सुरक्षा, विकल्प, जानकारी और अपनी आवाज का अधिकार मिलना चाहिए।

पटनायक ने लोगों से अपील की कि उपभोक्ता जागरूकता को बढ़ावा दिया जाए ताकि उपभोक्ता ऐसे उत्पादों और सेवाओं का चयन कर सकें जो पर्यावरण की सुरक्षा करें और हमारे सामूहिक भविष्य को सुरक्षित बनाएं।

Share this news

About desk

Check Also

‘भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो में सफल भागीदारी के बाद भुवनेश्वर लौटे मुख्यमंत्री

    स्वास्थ्य मंत्री मुकेश महालिंग ने किया स्वागत     नवीकरणीय ऊर्जा निवेश को …