भुवनेश्वर। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने केन्द्रीय औद्यगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के स्थापना दिवस पर बल के सभी कर्मियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
सोशल मीडिया पर अपने संदेश में उन्होंने कहा कि सीआईएसएफ एक अत्यंत पेशेवर सुरक्षा बल है, जो देश की महत्वपूर्ण और रणनीतिक अवसंरचना की सुरक्षा के साथ-साथ सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
उन्होंने कहा कि भारत को सीआईएसएफ के जवानों के साहस, करुणा, दृढ़ता, अटूट प्रतिबद्धता और महत्वपूर्ण तथा अग्रिम पंक्ति के अभियानों में उनकी समर्पित सेवा पर गर्व है। केंद्रीय मंत्री ने देश की सुरक्षा में बल के योगदान की सराहना करते हुए सभी कर्मियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
