Home / Odisha / रूबी और पन्ना पत्थर के साथ एक गिरफ्तार

रूबी और पन्ना पत्थर के साथ एक गिरफ्तार

भुवनेश्वर. स्पेशल टास्क फोर्स के जवानों ने कीमती पत्थर रूबी और पन्ना के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि वह इन पत्थरों का गैरकानूनी धंधा कर रहा था. इसकी गुप्त सूचना के आधार पर स्पेशल टास्क फोर्स के एक दस्ते ने कंधमाल जिले के जूनागढ़ थानांतर्गत पलास गांव से इसे धर-दबोचा. इसका नाम सुजीत कुमार मेहेर बताया गया है. इसके पास से 302.18 किलो रुबी और पन्ना पत्थर बरामद हुए. जूनागढ़ थाने में इससे संबंधित एक मामला दर्ज कर लिया गया है. इससे संबंधित लोगों को पकड़ने के लिए जांच जारी है. यह जानकारी एसटीएफ की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में दी गयी है.

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

दिल्ली में नक्सली विचारधारा को नया मंच दे रही कांग्रेस : भाजपा

    सुधांशु त्रिवेदी का कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला     संवैधानिक …