Home / Odisha / पहली बार भुवनेश्वर न्यू स्टेशन को मिला बढ़ावा

पहली बार भुवनेश्वर न्यू स्टेशन को मिला बढ़ावा

  •  रायपुर के लिए खुली श्रमिक विशेष ट्रेन

भुवनेश्वर. भुवनेश्वर न्यू स्टेशन को अब बढ़ावा मिलता दिखने लगा है. यह स्टेशन बनकर तो तैयार था, लेकिन कुछ बड़ी ट्रेनों का ठहराव यहां नहीं हो रहा है. हालांकि कुछ लोकल सवारी गाड़ियों का ठहराव यहां दिया गया है. अब पूर्व तट रेलवे ने बताया है कि यहां से आज शाम चार बजे रायपुर के लिए एक श्रमिक विशेष ट्रेन रवाना हुई.

इसके लिए स्टेशन पर विशेष व्यवस्था की गयी थी. इसके लिए राज्य सरकार की तरफ से स्टेशन परिसर का सेनिटाइजेशन किया गया था. साथ ही जिला प्रशासन की तरफ से यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया था.

यात्रियों के लिए ट्रेन में भोजन और पानी की व्यवस्था भी उपलब्ध करायी गयी. इस दौरान स्टेशन परिसर काफी साफ-सुथरा दिख रहा था. यात्रियों से बेतहर समन्वय के लिए छोटे-छोटे काउंटर बनाये गये थे. सभी यात्रियों को कोविद-19 के नियमों के तहत सामाजिक दूराव का पालन सुनिश्चित कराते हुए ट्रेन में सीट तक पहुंचाया गया.

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

दिल्ली में नक्सली विचारधारा को नया मंच दे रही कांग्रेस : भाजपा

    सुधांशु त्रिवेदी का कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला     संवैधानिक …